Danish Open swimming 2022: सुपरस्‍टार आर माधवन के बेटे ने फिर बढ़ाया देश का नाम, स्लिवर के बाद अब भारत को दिलाया गोल्‍ड मेडल

Monday, Apr 18, 2022-03:08 PM (IST)

मुंबई: एक पिता के लिए सबसे गर्व की बात तब होती है जब उसे अपने बेटे के नाम से जाना जाए। यदि वह कहीं भी जाए तो सब यही कहे देखो यह देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाले के पिता जी है। ऐसा ही एक गर्व का पल सुपरस्‍टार आर माधवन को भी मिला। भले ही आर माधवन बाॅलीवुड के फेमस एक्टर हैं लेकिन उनके बेटे वेदांत माधवन ने ऐसा कमाल कर दिया है कि लोग अब उन्हें उनके नाम से जानेंगे।

PunjabKesari

वेदांत माधवन ने एक बार फिर उनका सीना गर्व से ऊंचा कर दिया है। वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में कमाल कर दिया। वेदांत ने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए डेनिश ओपन में पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत की झोली में गोल्‍ड मेडल डाल दिया।

PunjabKesari

16 साल के वेदांत ने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 8.17.28 की टाइमिंग निकाली। उन्होंने स्थानीय तैराक अलेक्जेंडर एल ब्योर्न को 0.10 सेकेंड के अंतर से हराया। इस गोल्ड मेडल की जीत के साथ वेदांत माधव ने ना सिर्फ अपने पिता का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे भारत का नाम रोशन किया है। अपनी बेटी की जीत की खुशी की वजह से आज आर माधवन के लिए काफी खास दिन है। 

PunjabKesari

इस दौरान का एक वीडियो आर माधवन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वेदांत सिल्वर मेडल जीतने वाले एलेक्जेंडर एल ब्योर्न और कांस्य पदक जीतने वाले फ्रेडरिक लिंडहोम से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

मेडल से नवाजे जाने के बाद उन्होंने भी सिर झुकाया और हाथ जोड़ लिया। इस वीडियो के साथ आर माधवन ने लिखा-"गोल्ड… आपकी दुआ और भगवान की कृपा से जीत जारी है आगे ऐसे ही कृपा बनाए रखें मैं पूरी टीम को तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। मैं उन सभी लोगों के लिए दुआएं करता हूं जो कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपनी मंजिल को पाना चाहते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

इससे पहले  वेदांत माधवन ने डेनिश ओपन 2022 में सिल्वर मेडल जीत कर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया था। उस समय अपनी खुशी शेयर कर आर माधवन ने लिखा था-'आप सभी के आशीर्वाद और भगवान की कृपा से वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में डेनिश ओपन में भारत के लिए रजत जीता। बहुत-बहुत धन्यवाद कोच प्रदीप सर, SFI और ANSA। हमें बहुत गर्व है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

इस से पहले भी वेदांत ने तैराकी में मेडल जीता है। पिछले साल 16 वर्षीय स्वीमर ने बंगलौर में आयोजित 47वीं जूनियर राष्ट्रीय एक्वाटिक चैंपियनशिप में चार रजत पदक और तीन कांस्य पदक जीते थे। पिछले साल मार्च में वेदांत ने लातवियाई ओपन स्विमिंग चैंपियन इवेंट में कांस्य पदक जीता था।

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News