राजकुमार राव-पत्रलेखा ने रिवील किया अपनी राजकुमारी का नाम, हाथों में लाडो के हाथ को थामे दिखाई क्यूट झलक
Sunday, Jan 18, 2026-12:16 PM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड के लविंग कपल्स में शुमार राजकुमार राव और पत्रलेखा ने पिछले साल 15 नवंबर को अपने पहले बच्चे यानी एक प्यार सी बेटी का स्वागत किया था, जिसकी जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। वहीं, अब जन्म के 2 महीने बाद कपल ने अपनी बच्ची की पहली झलक दिखाई है। साथ ही उनके नाम का खुलासा किया है। राजकुमार और पत्रलेखा ने अपनी लाडो का बेहद प्यारा नाम रखा है तो आइए जानते हैं...

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी फोटो शेयर की, जिसमें दोनों अपने हाथों से बच्ची के हाथ को थामे दिख रहे हैं। इस फोटो को पोस्ट कर उन्होंने लिखा- हम अपने सबसे बड़े आशीर्वाद, पार्वती पॉल राव का परिचय कराते हैं।” इसके साथ ही उन्होंने हिंदी में भी अपनी बच्ची का नाम लिखा।

बता दें, राजकुमार राव और पत्रलेखा ने नवंबर 2025 में अपनी बेटी का स्वागत किया। उस वक्त कपल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- “हम बेहद खुश हैं। भगवान ने हमें एक प्यारी सी बेटी का आशीर्वाद दिया है।” उन्होंने आगे कहा, “हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर भगवान का दिया सबसे बड़ा आशीर्वाद।”

एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस को उनकी नन्ही परी का नाम भी काफी पसंद आ रहा है, जिसकी वो तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

बता करें राजकुमार राव और पत्रलेखा की लव स्टोरी की तो कपल ने लगभग एक दशक तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी। अक्टूबर 2021 में राजकुमार ने पत्रलेखा को शादी के लिए प्रपोज किया था और एक महीने बाद 15 नवंबर को चंडीगढ़ में दोनों ने धूमधाम से शादी की थी।
वर्कफ्रंट पर बात करें तो राजकुमार राव नेटफ्लिक्स पर अपनी खुद की बैनर कंपनी KAMPA Films द्वारा निर्मित एक अनोखी कॉमेडी फिल्म 'टोस्टर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ सान्या मल्होत्रा भी लीड रोल में नजर आएंगी।
