साली की शादी में पंजाबी बोलियों पर जमकर थिरके RRR स्टार राम चरण, पिंक कांजीवरम साड़ी में दुल्हन बनीं अंशुपाला कमिनेनी

Friday, Dec 10, 2021-01:50 PM (IST)

मुंबई: 'RRR' स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेलासाउथ इंडस्ट्री के फेवरेट कपल हैं। दोनों अक्सर फैंस के सामने कपल गोल्स सेट करते रहते हैं। फैंस के लिए दोनों को साथ में देखना किसी तोहफे से कम नहीं होता है। इसी बीच इस कपल की कुछ तस्वीरें सामने आईं जो इस वक्त चर्चा का विषय हैं।

PunjabKesari

ये तस्वीरें अंशुपाला कमिनेनी के शादी के दौरान की हैं। अंशुपाला कमिनेनी कोई और नहीं बल्कि उपासना की बहन और राम चरण की साली हैं। अंशुपाला कमिनेनी ने बीते दिनों अनुश अरमान संग शादी रचाई।  इस वेडिंग की तस्वीरें उपासना ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है और ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

PunjabKesari

शादी में दुल्हन अंशुपाला कमिनेनी पिंक कलर की कांजीवरम साड़ी में बेहद प्यारी लग रही हैं। हाथों में लगी मेहंदी, चूड़ियां, हैवी ज्वैलिरी, मांग टीका दुल्हन बनीं अंशुपाला के लुक को चार-चांद लगा रही हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों में देखने के लिए मिल रहा है कि उनकी बहन अनुश अरमान के साथ ब्याह की रस्में अदा करते हुए दिख रही हैं। इसके साथ ही कुछ तस्वीरों में वह एक्टर राम चरण और बहन उपासना के साथ भी वो पोज दे रही हैं।

PunjabKesari

राम चरण के लुक की बात करें तो वह साली की शादी में शेरवानी पहने काफी जच रहे हैं। वहीं उपासना ग्रे शरारा सूट में जच रही हैं।वहीं एक वीडियो में रामचरण पत्नी संग पंजाबी बोलियों पर थिरकते दिख रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News