सुपरस्टार राम चरण ने खरीदी 18 कैरेट एवरोज गोल्ड घड़ी, कीमत है करीब 2 करोड़
Thursday, Feb 13, 2025-11:40 AM (IST)
सुपरस्टार राम चरण ने खरीदी 18 कैरेट एवरोज गोल्ड घड़ी, कीमत है करीब 2 करोड़
मुंबई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण लग्जरी लाइफ जीते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने लाइफस्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर ने हाल ही महंगी घड़ियों के शौकीन हैं। हाल ही में एक्टर ने एक महंगी घड़ी खरीदी है।
इस घड़ी का प्राइस सुनकर आपका सिर भी चकरा जाएगा। राम चरण को हाल ही में रोलेक्स ऑइस्टर परपेचुअल डे-डेट 36 पहने देखा गया। ये कोई मामूली घड़ी नहीं है बल्कि इसकी कीमत इतनी है कि उतनी कीमत में आप एक घर खरीद लेंगे।
कितनी कीमत?
ये एवरोज गोल्ड से बनी है। वहीं इसके डायल में फिरोजा नीले, लाल, फ्यूशिया, नारंगी, हरा और पीला रंग शामिल है। 18 कैरेट एवरोज गोल्ड से बनी इस घड़ी कीमत करीब 2 करोड़ है।
यूनिक है इसका डायल
इसका डायल भी काफी यूनिक है। इसके अनोखे डिजाइन ने इसे और स्टाइलिश बना दिया है। अपने यूनिक स्टाइल और प्राइस को सुनकर साफ पता चल रहा है कि ये साधारण घड़ी नहीं है।
गेम चेंजर एक्टर महंगी गाड़ियों के भी शौकीन हैं। उनके पास एस्टन मार्टिन, रॉल्स रॉयस फैंटम और मर्सिडीज जीएल 350 जैसी गाड़ियां हैं। वहीं हैदराबाद के जुबली हिल्स में उनका 25 हजार वर्ग फुट का आलीशान घर है। एक्टर को उनकी फिल्म के लिए 40-50 करोड़ मिलते हैं। एक्टर महीने में चार से ज्यादा करोड़ की कमाई करते हैं। वहीं राम चरण की नेटवर्थ 1370 करोड़ है।