एक्टर राम कपूर के पिता का हुआ निधन, पोस्ट शेयर कर बोले ''आप एक महान व्यक्ति थे''

Thursday, Apr 15, 2021-05:19 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्टर राम कपूर के पिता अनिल कपूर का निधन हो गया है। पिता के निधन से एक्टर को बड़ा झटका लगा है। वह अभी 74 वर्ष के थे। इस दुखदायी खबर को एक्टर ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

PunjabKesari

 


राम कपू के पिता का निधन 12 अप्रैल को हुआ है। बीते बुधवार उन्होंने अमूल के बिलबोर्ड की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'अमूल के ट्रिब्यूट से मैं निशब्द हूं। आप एक महान व्यक्ति थे पिताजी। मैं आपको मिस करता हूं।'


 

View this post on Instagram

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)

गौतमी कपूर ने भी गुरुवार 14 अप्रैल को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'पिताजी आप हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। मैं जिस सबसे मजबूत और व्यक्ति को जानती हूं वह आप ही थे।' बता दें राम कपूर के पिताजी अनिल कपूर बिली के नाम से मशहूर थे। वह एक एडवरटाइजिंग एजेंसी के सीईओ रह चुके हैं। अमूल इस एजेंसी की क्लाइंट रह चुकी है। अनिल कपूर ने ही 'अमूल: द टेस्ट ऑफ इंडिया' टैगलाइन बनाई है।  

PunjabKesari


वहीं राम कपूर की बात करें तो वह फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर हैं। फिल्मों और टीवी सीरियल में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया जाता है। वह 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल से घर-घर में पहचान बना चुके हैं।


 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News