काले कपड़े, गले में रुद्राक्ष की मालाएं...29 साल की साउथ एक्ट्रेस संयुक्ता मेनन ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Wednesday, Feb 05, 2025-11:12 AM (IST)

मुंबई: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा तीर्थस्थल है। इस साल कुंभ मेले में न सिर्फ देश बल्कि विदेश से भी लाखों सांसरिक मोह माया त्याग संन्यास लिया। वहीं कुंभ मेले में अब तक करोड़ों लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

PunjabKesari

अब यहां एक साउथ एक्ट्रेस संयुक्ता मेनन पहुंची। संयुक्ता मेनन ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वे संगम नगरी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए अपने ग्लैमरस लुक में नहीं बल्कि सादगी भरे अंदाज में दिखीं।

PunjabKesari


संयुक्ता काले रंग का कुर्ता पहनकर कुंभ मेले में पहुंचीं थीं।  यहां उन्होंने रुद्राक्ष की मालाएं पहने डुबकी लगाई। संयुक्ता ने इन तस्वीरों के साथ लिखा- 'जब हम इसके परे की विशालता को देखते हैं तो जीवन अपने अर्थ को प्रकट करता है। मैं अपनी संस्कृति को उसकी असीम भावना के लिए संजोती हूं, जो हमेशा चेतना की धारा को पोषित करती है, जैसे महाकुंभ में गंगा में पवित्र डुबकी।'

PunjabKesari


 संयुक्ता तमिल और तेलुगु फिल्मों में एक्टिव हैं। उनकी पहली फिल्म 2016 में रिलीज हुई 'पॉपकॉर्न' थी। 2016 में आई ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप गई हो लेकिन संयुक्ता का परफोर्मेंस खूब सराहा गया था।उन्होंने 2018 में रिलीज हुई टोविनो में भी अपने काम से सुर्खियां बटोरी थीं। संयुक्ता जल्द ही नंदामुरी बालकृष्ण की अखंडा 2 में भी नजर आने वाली हैं।
PunjabKesari

 

 

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News