चिकनकारी सूट में बला की खूबसूरत दिखीं सोनाक्षी, मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाए रमजान के बीच चांद सी चमकीं मिसेज ''इकबाल''
Tuesday, Mar 04, 2025-12:45 PM (IST)

मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल मुस्लिम एक्टर जहीर इकबाल संग शादी की थी। शादी के बाद से एक्ट्रेस लगातार चर्चा में बनी हुई हैं क्योंकि लोगों का मानना था कि एक्ट्रेस ने अपना धर्म बदल लिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि रजिस्टर्ड मैरिज इसलिए ही की है ताकि किसी को धर्म ना बदलना पड़े। इन सबके बीच सोनाक्षी रमजान के पाक महीने में एक्ट्रेस अपना देसी लुक फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई।
लुक की बात करें तो सोनाक्षी व्हाइट कलर के चिकनकारी सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस खूबसूरत अनारकली सूट के साथ एक येलो कलर का हैवी दुपट्टा ओढ़ा हुआ है जिसे लहराते हुए वो पोज कर रही हैं। मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी, ग्लोसी मेकअप और कानों में बड़े झुमके पहनकर सोनाक्षी सिन्हा ने अपना ये देसी लुक पूरा किया है। तस्वीरों में वह चांद सी चमक रही हैं।
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून साल 2024 को शादी की थी।दोनों की शादी मुंबई में हुई थी। ये एक रजिस्टर्ड मैरिज थी। वहीं शादी के बाद से ही सोनाक्षी अपने पति जहीर संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।
काम की बात करें तो खबरें हैं कि सोनाक्षी सिन्हा अब साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी जल्द ही तेलुगू भाषा की फिल्म 'जटाधारा' में नजर आएंगी जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। सोनाक्षी सिन्हा के पास 'जटाधारा' के अलावा 'तू है मेरी किरण' भी है जिसमें वह पति और एक्टर जहीर इकबाल के साथ नजर आएंगी। सोनाक्षी सिन्हा 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' में भी दिखेंगी।