''ईथा'' के लिए रणदीप हुड्डा ने बढ़ाया वजन, एक्टर का दमदार ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हुए सरप्राइज
Wednesday, Feb 04, 2026-04:05 PM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अपने दमदार किरदार की छाप छोड़ने के लिए वे खूब मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा ने वज़न बढ़ाया है और दमदार बॉडी बनाई है। सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर उन्होंने अपनी फिटनेस से तहलका मचा दिया है।
रणदीप हुड्डा ने जिम से एक मिरर सेल्फी शेयर की है, जिसमें उनका वजन बढ़ा हुआ और सॉलिड बॉडी देखने को मिल रही है। हाल ही में अपने नए मूंछों वाले लुक को लेकर चर्चा में रहे रणदीप अब इस नई शर्टलेस तस्वीर में अपनी ज़बरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन दिखाते नजर आए। यह लुक उनकी आने वाली फिल्म ‘ईथा’ के लिए है, जिसकी शूटिंग इस वक्त मुंबई में चल रही है।

तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही कमेंट सेक्शन में फैंस के कमेंट्स की भरमार हो गई। एक फैन ने लिखा, “भाई, वज़न बढ़ाना और घटाना कोई आपसे सीखे!” तो किसी ने उन्हें सीधा “हॉटेस्ट” कह दिया।
बता दें, रणदीप हुड्डा की आगामी फिल्म ‘ईथा’ मैडॉक फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है और इसका निर्देशन लक्ष्मीकांत उतेकर कर रहे हैं।
प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “रणदीप अपने काम को लेकर हमेशा बेहद गंभीर रहते हैं। किसी किरदार के लिए अगर खास लुक या बॉडी की ज़रूरत होती है, तो वह पूरी तरह उसमें डूब जाते हैं। ‘ईथा’ के लिए भी वह अपनी ताकत बढ़ाने और बॉडी को और भारी बनाने पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।”
