भद्दे कमेंट को लेकर हेट झेल रहे रणवीर इलाहाबादिया की पर्सनल लाइफ में आया तुफान, गर्लफ्रेंड ने तोड़ा नाता?
Wednesday, Feb 12, 2025-05:40 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_17_38_535247336ranndeep.jpg)
मुंबई. सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया इस वक्त 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' शो में पेरेंट्स को लेकर अश्लील सवाल पूछने के बाद विवादों में घिरे हुए हैं। इस समय वो कड़ी ट्रोलिंग और कानूनी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उनका यह विवाद न केवल उनके शो के लिए, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ पर भी असर डाल रहा है। इसी बीच, खबरें आ रही हैं कि रणवीर अल्लाहबादिया और उनकी कथित गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा के बीच ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की।
बॉलीवुड शादीज की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर और निक्की ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।. इस वजह से फैंस के बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों अब अलग हो चुके हैं। हालांकि, रणवीर ने इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
वहीं, विवादित बयान पर विवाद बढ़ता देख रणवीर इलाहाबादिया ने अपने फैंस से माफी भी मांगी और समय रैना ने शो की सारी क्लिप्स सोशल मीडिया से हटा दी। हालांकि, इसके बावजूद भी यह मामला शांत नहीं हुआ और उनकी और शो के बाकी जजों के खिलाफ कड़ी आलोचना जारी रही।
समय रैना के साथ-साथ रणवीर अल्लाहबादिया भी इस विवाद में फंसे हुए हैं। रणवीर, जो कि एक प्रसिद्ध सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और पॉडकास्ट होस्ट हैं, इस विवाद में शो के एक अन्य जज के तौर पर शामिल हैं। उनके खिलाफ भी FIR दर्ज करवाई गई है। आरोप है कि उन्होंने और शो के बाकी जजों ने शो के दौरान अश्लील और अनैतिक कंटेंट को बढ़ावा दिया। FIR में भारतीय दंड संहिता (IPC) की कई धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।
कानूनी कार्रवाई की मांग
समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और शो के बाकी जजों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है। इसके अलावा, FIR में उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। लोग चाहते हैं कि इस तरह के अश्लील और अपमानजनक कंटेंट को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।