रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे आमिर-किरण राव...नवरात्रि पर सना सैयद के घर आई लक्ष्मी

Thursday, Oct 10, 2024-05:24 PM (IST)

मुंबई: मनोरंजन जगत में अक्टूबर महीने का 10वां दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया। जहां एक तरफ रतन टाटा के जाने से पूरे बाॅलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी। आमिर खान एक्स पत्नी किरण राव संग रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ नवरात्रि पर सना सैयद के घर लक्ष्मी आई। आइए डालते हैं टाॅप खबरों पर एक नजर...

 

 

नवरात्रि पर घर आई लक्ष्मी: मां बनीं 'कुंडली भाग्य' फेम सना सईद

साल 2024 स्टार्स कपल्स के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। कई हसीनाओं की सूनी गोद भरने वाली है। वहीं कई स्टार्स के घर नन्हें बच्चों की किलकारी गूंजी। अब  इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है।ये और कोई नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस सना सैयद है। जी हां..सना सैयद मां बन गई हैं। शादी के 3 साल बाद सना सैयद और इमाद शमसी के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। सना सैयद ने  9 अक्टूबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।

 

रतन टाटा के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में छाया मातम, सलमान खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा ने दी श्रद्धांजलि


पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्‍मान‍ित भारत के दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा ने अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा के निधन से देश को बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई हैं। कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी है।

 

आंखों में आंसू लिए किरण राव संग रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे आमिर खान

 9 अक्टूबर को रतन टाटा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा के रूप में भारत का अनमोल रतन खो गया जिससे पूरा देश गमहीन है। 86 साल की उम्र में अंतिम सांस लेने वाले रतन टाटा का नाम हर देशवासी बड़े सम्मान से लेता है।आज शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।रतन टाटा जी के अंतिम दर्शन के लिए राजीनीति, उद्योग और खेल जगत से कई हस्तियां आ रही हैं। वहीं बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान भी एक्स वाइफ किरण राव संग रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

 

एजाज खान के दफ्तर में छापा: बरामद हुआ 35 लाख का ड्रग्स

  एक्टर एजाज खान एक बार फिर बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। साल 2023 में ही वह जमानत पर रिहा हुए थे लेकिन अब एक बार फिर से उन पर शिकंजा कसता दिख रहा है। दरअसल 8 अक्टूबर को कस्टम विभाग ने ड्रग से जुड़े एक मामले में उनके दफ्तर पर छापा मारा।बताया जा रहा है कि मुंबई कस्टम की स्पेशल पोस्टल इंटेलिजेंस ब्रांच ने यूरोपीय देश से आने वाले एक कंसाइनमेंट को ट्रैक किया था। उसमें पता चला कि वह कहीं और नहीं, बल्कि एजाज खान के ऑफिस पहुंचाया गया है। कस्टम विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 100 ग्राम MD का ऑर्डर देने वाले एजाज खान का स्टाफ मेंबर, एक्टर के दफ्तर के पते पर ही मौजूद था जिसकी कीमत करीब 30-35 लाख बताई जा रही है।  

'वे कहते हैं कि तुम चले गए' रतन टाटा के निधन से टूटीं एक्स-गर्लफ्रेंड सिमी ग्रेवाल,

जहां एक तरफ सारा देश  नवरात्रि के उत्सव में डूबा था तभी अचानक रतन टाटा के निधन की खबर आई। इस खबर ने  हर किसी को गहरा सदमा दे दिया। बुधवार 9 अक्टूबर को रात 11 बजे रतन टाटा ने 86 की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली।मां दुर्गा के शेर श्री रतन टाटा ने अपने काम से, और बदलाव लाने के लिए लाखों दिलों को छुआ। रतन टाटा की अचानक मौत की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई फिल्मी और राजनीतिक हस्तियों ने रतन टाटा की निधन पर शोक जताया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।रतन टाटा की एक्स-गर्लफ्रेंड, खास दोस्त और एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल को भी उमनके के निधन से बड़ा झटका लगा।
 

 

हसरत ही रह गई आपसे मिलने की...रतन टाटा के निधन पर धर्मेंद्र का आंखें नम कर देने वाला पोस्ट

रतन टाटा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।  रतन टाटा ने 9 अक्टूबर को अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे देश गमगीन है। उन्होंने जीवन भर ऐसे काम किए, जिनकी मिसालें दी जाती है। उनके जाने से सिनेमा से लेकर बिजनेस जगत तक में मातम पसर गया है। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने भी सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है। दिग्गज एक्टर Dharmendra Deol ने सोशल मीडिया पर Ratan Tata की फोटो शेयर की। 

 

 

श‍िल्‍पा शेट्टी और राज कुंद्रा को जुहू वाला घर खाली करने का नोटिस

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनस मैन पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में कपल को मुंबई के जुहू इलाके में स्‍थ‍ित उनका आलीशान बंगला खाली करने का नोटिस मिला है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित क्रिप्टो संपत्त‍ि पोंजी स्कीम मामले में एक्‍ट्रेस के इस बंगले के साथ ही पवना झील के पास फार्म हाउस को अस्थायी रूप से जब्त किया। ED ने नोटिस में 10 दिनों के भीतर मुंबई स्‍थ‍ित घर और पुणे में फार्म हाउस खाली करने का निर्देश दिया है। अब कपल को नोटिस जारी कर इसे खाली करने को कहा गया है। ऐसे में श‍िल्‍पा और राज ने इस नोटिस को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट में गुहार लगाई है।
 

 

बेटी के खिलाफ Adnaan Shaikh के सपोर्ट में आए पिता अब्दुल मबूद, किया शॉकिंग खुलासा, कहा-वो तो 18 की उम्र में ही...


बिग बॉस ओटीटी 3 फेम अदनान शेख शादी के बाद से ही चर्चा में हैं। शादी के चंद दिनों बाद ही अदनान पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था, जब बहन इफ्फत शेख ने अपने भाई और उनकी पत्नी आयशा पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अदनान पर हिंसा करने और उनकी पत्नी आयशा पर उनके बीच चल रहे झगड़े का कारण होने का आरोप लगाया है। इन सब के बीच अब बेटी के खिलाफ अदनान के पिता उनके बचाव में सामने आए हैं।

 


रतन टाटा के निधन पर चुप्पी साध गईं शहनाज, हैरान हुए यूजर्स बोले-बड़े शर्म की बात है, आज की पीढ़ी को वीर पुरुषों के बारे में नहीं पता
 

भारत के दिग्गज बिजनेसमैन और शानदार शख्सियत वाले रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका 86 साल की उम्र में ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। इस महान शख्सियत के गुजर जाने से हर कोई सदमे में हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी स्टार्स दिग्गज पर्सनालिटी के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं। इन सबके बीच रतन टाटा के निधन पर शहनाज गिल के रिएक्शन का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News