हार्ट अटैक के चलते टीवी के 'रावण' का निधन, अरविंद त्रिवेदी ने 82 की उम्र में ली अंतिम सांस

Wednesday, Oct 06, 2021-08:12 AM (IST)

मुंबई: रामानंद सागर  की ‘रामायण’  में रावण की भूमिका निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है। अरविंद 82 की उम्र में अंतिम सांस ली। अरविंद त्रिवेदी ने मंगलवार रात को मुंबई में आखिरी सांस ली।अरविंद काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

PunjabKesari

मंगलवार (5 अक्टूबर) देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। इस बात की जानकारी जानकारी अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौशतुभ त्रिवेदी ने दी।

PunjabKesari

 उन्होंने कहा कि काफी समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी, लेकिन आज यानी मंगलवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और इससे उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। अरविंद त्रिवेदी का अंतिम संस्कार आज मुंबई के कांदिवली वेस्ट में स्थित दहानुकरवादी शमशान में होगा। 

PunjabKesari

अरविंद त्रिवेदी  रामायण में निभाई गई रावण की भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंनेवण का इतना दमदार किरदार निभाया था कि उनके आगे बाकी सारे कलाकार टीवी पर आज भी फीके नजर आते हैं। वो कड़क आवाज और वो अकड़कर चलने का अंदाज आज भी लोगों को खूब पसंद है। रामायण जब भी टीवी पर आती है, तो दर्शक टक-टकी लगाए अपने चहेते रावण को देखने के लिए टीवी के सामने बैठ जाते हैं।

PunjabKesari

अरविंद त्रिवेदी ने कल्ट टीवी शो विक्रम और बेताल में भी अहम भूमिका निभाई थी। यही नहीं अरविंद त्रिवेदी ने अपने एक्टिंग करियर के तीन दशक गुजराती सिनेमा को भी दिए। देश रे जोया दादा परदेश जोया, अरविंदा की सबसे लोकप्रिय गुजराती फिल्मों से एक है।
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News