Fashion Goals:ट्रेंडी लुक में एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं 69 की रेखा, ''उमराव जान'' के अंदाज ने जीता दिल

Wednesday, Sep 25, 2024-02:53 PM (IST)

मुंबई: 70 के दशक से लोगों को अपना दीवाना बना रहीं बॉलीवुड की 'उमराव जान' रेखा की खूबसूरती आज भी वैसी है। एवग्रीन ब्यूटी रेखा अपने फैशन और लुक्स के चलते हमेशा ही सुर्खियां बटोरती हैं। रेखा जब भी कांजीवरम साड़ी में इवेंट में आती हैं तो लोग उन्हें देखते ही रहते हैं। हाल ही में रेखा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।

PunjabKesari

 

एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं रेखा ने अपने लुक से साबित कर दिया कि उनके फैशन के आगे आज की हसीनाओं का फैशन सेंस फेल है। लुक की बात करें तो रेखा ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। रेखा ने ब्लैक शर्ट के साथ ढीले-ढाले लंबे ट्यूनिक के साथ चौड़े पैरों वाली पैंट्स पेयर की थी।

PunjabKesari

 

उन्होंने एक ऑफ-व्हाइट नेक स्कार्फ और एक मैचिंग टोट बैग लिया था जिसने उनके लुक को पूरा किया। रेखा ने अपने आउटफिट को पूरा करने के लिए स्लीक ग्रे रंग का कैट-आई सनग्लासेस चुना, जो ग्लैमर का तड़का लगा रहा था।

PunjabKesari

 

उन्होंने खूबसूरत पर्ल ड्रॉप इयररिंग्स और सॉलिटेयर रिंग भी पहनी थी, जो कालातीत गहनों के प्रति उनके प्यार को दर्शाता है। मिनिमल मेकअप, बोल्ड रेड लिप्स उनके लुक को चार चांद लगा रहे थे। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को बांध रखा था। अपने इस आउटफिट के साथ अपने सिर के चारों ओर अपने ब्लैक दुपट्टे को बांध रखा था।

PunjabKesari

सिल्वर स्क्रीन से दूर रेखा आज भी अप-टू-डेट स्टाइल के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ करती हैं।  रेखा के इस बदले लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि रेखा चाहे इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में आ ही जाती हैं। कोई इवेंट हो या पार्टी वह अपने आउटफिट और ड्रेसेस पर खास ध्यान रखती हैं।


 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News