मां कृष्णा की अचानक हुई मौत से सदमे रीमा जैन, फूट-फूट कर रोते हुए की तस्वीरें आईं सामने

Monday, Oct 01, 2018-02:22 PM (IST)

मुंबईः बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा का आज सुबह 4 बजे कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। 87 साल की कृष्णा काफी समय से बीमार चल रही थीं। इस खबर को सुनकर पूरे बॉलीवुड में शौक की लहर है।

PunjabKesari

वहीं मां के शव का इंतजार करने से पहले उनकी बेटी रीमा कपूर चेंबूर में काफी दुखी नजर आईं। कृष्णा के पूरे परिवार के चेहरे पर दुख साफ देखा जा सकता है। कृष्णा की बेटी रीमा तो फूट-फूटकर रोती दिखाई दीं ।

PunjabKesari

कृष्णा का जाना कपूर फैमिली के लिए सदमे से कम नहीं है। कृष्णा कपूर के तीन बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रितु नंदा और रीमा कपूर जैन हैं। कपूर परिवार के लिए बेहद दुख की घड़ी है। 

PunjabKesari

कृष्णा राज के शव को राज कपूर के चेंबूर स्थि‍त बंगले पर ले जाया गया है। कृष्णा के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई स्टार्स उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, काजोल, अनिल कपूर, और सैफ अली खान नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari

खबरों के मुताबिक कृष्णा के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज शाम 5.30 बजे चेंबूर में होगा। परिवार वालों के साथ-साथ बॉलीवुड के स्टार्स चेंबूर स्थित घर में पहुंच चुके हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

 


Neha

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News