पत्नी और बेटों संग रामलला के दरबार पहुंचे रितेश, पुजारी जी ने देशमुख फैमिली को भेंट में दी खास चीज

Monday, Apr 22, 2024-10:41 AM (IST)

मुंबई: रितेश देखमुख और जेनिलिया डिसूजा बाॅलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। कपल सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में रितेश पत्नी जेनिलिया और बच्चों के साथ अयोध्या पहुंचे।

PunjabKesari

यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।  कपल ने मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी से भी मुलाकात की।

PunjabKesari

 

पुजारी ने रितेश और जिनिलिया का स्वागत करते हुए रामनामी भेंट की। लुक की बात करें तो रितेश येलो कलर के कुर्ते में हैंडसम दिखे। वहीं जेनिलिया व्हाइट सूट में प्यारी लगीं। इस दौरान उनके बेटे भी मम्मी संग ट्विनिंग  किए नजर आए। बता दें कि रितेश देशमुख 19 अप्रैल को क्रिकेट मैच देखने लखनऊ गए थे। साथ में बेटे और जेनिलिया भी थीं। वापस लौटते हुए वो अयोध्या गए और रामलला के दर्शन किए।

PunjabKesari


गौरतबल है कि अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी। तब साउथ से लेकर बॉलीवुड, खेल और बिजनेस जगत की कई हस्तियों को इसमें आमंत्रित किया गया था। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक कई स्टार्स रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य पा चुके हैं। काम की बात करें तो रितेश जल्द ही  'रेड 2', 'काकुडा' और 'विस्फोट' जैसी फिल्मों में दिखेंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

 

 

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News