वेन्यू में धमाकेदार एंट्री..शादी का मंडप..पति संग डांस..सालगिरह पर रुबीना ने शेयर की तस्वीरें, पेस्टल पिंक लहंगे में खूब जचीं एक्ट्रेस

Tuesday, Jun 21, 2022-05:04 PM (IST)

 बॉलीवुड तड़का टीम. 'बिग बॉस 14' विनर और टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक की आज सालगिरह है। 21 जून, 2018 में एक्ट्रेस अभिनव शुक्ला संग शादी के बंधन में बंधी थी और आज कपल को हर मूमेंट एक-साथ शेयर करते को पूरे 4 साल हो गए हैं। अपनी सालगिरह के मौके पर रुबीना ने अपनी शादी की अनसीन तस्वीरें शेयर कर पति के लिए खास पोस्ट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari


रुबीना दिलाइक ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'Us ❤️ then, now and forever.'

PunjabKesari


इन तस्वीरों में कपल के शादी का मंडप, अभिनव का दूल्हे के गेटअप में डांस, रुबीना की शादी के वेन्यू में धमाकेदार एंट्री सब कुछ शामिल है।

PunjabKesari

 

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रुबीना और अनुभव दूल्हा-दुल्हन के गैटअप में बेहद प्यारे लग रहे हैं। एक्ट्रेस पेस्टल पिंक लहंगे में दुल्हन बनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं और पति के साथ जबरदस्त पोज दे रही हैं। इसमें रुबीना ने एक डांस वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश में पति संग क्वालिटी टाइम एंजॉय कर रही हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

फैंस रुबीना और अभिनव को एनिवर्सरी के लिए खूब बधाइयां दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

काम की बात करें तो रुबीना दिलाइक 'बिग बॉस 14' जीतने के बाद अब 'खतरों के खिलाड़ी 12' जीतने के मूड में हैं। रुबीना इन दिनों केपटाउन में इस शो की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने शो के लिए 10 से 15 लाख रुपए प्रति सप्ताह के हिसाब से फीस चार्ज की है। इसके अलावा वह बाॅलीवुड फिल्म अर्ध में नजर आई हैं। 

  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News