रूस-यूक्रेन युद्ध: वॉर जोन में हो रही थी बॉलीवुड फिल्म ''लव इन यूक्रेन'' की शूटिंग, हीरोइन एलिजा फंसी,3 एक्टर्स लापता

Thursday, Apr 28, 2022-08:17 AM (IST)

मुंबई: यूक्रेन-रूस युद्ध लगभग दो महीने से चल रहा है। दोनों देश अपने-अपने स्टैंड पर अडिग हैं। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बाद भारत सरकार ने यूक्रेन से फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए अभियान शुरू किया। हालांकि, युद्ध की स्थिति के बीच फिल्म लव इन यूक्रेन की शूटिंग अभी भी देश में चल रही थी। यह फिल्म वहीं शूट हो रही थी जहां जंग चल रही थी।

PunjabKesari

वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी स्टार कास्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि हिंदी फिल्म 'लव इन यूक्रेन' के 3 एक्टर्स लापता हो गए हैं। इतना ही नहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस एलिजा (Lizabeta) यूक्रेन की राजधानी कीव के दक्षिण-पूर्व में निप्रो शहर में फंसी हुई है।

PunjabKesari

इसका खुलासा फिल्म के निर्देशक नितिन कुमार गुप्ता ने किया। नितिन कुमार गुप्ता का कहना है कि वह अपने तीन यूक्रेनी एक्टर्स से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा-‘जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से हम यूक्रेन के अपने कलाकारों और अन्य सहयोगियों के संपर्क में बने रहने का प्रयास कर रहे हैं। आर्टेम, वोलोदिम और मिशा के तीन कलाकार हैं जिनके साथ हमारा कोई संपर्क नहीं हो सका है।'

PunjabKesari

निर्देशक नितिन कुमार गुप्ता ने बताया- 'हमें पता चला है कि एलिजा निप्रो शहर में फंसी हुई हैं। मुद्दा यह है कि हम उन्हें (यूक्रेन की) सीमाओं के करीब नहीं ला पा रहे हैं। हमने सुझाव दिया है कि वे भारत आएं और यहां रहें।'

PunjabKesari
रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था, जिसके बाद कई यूक्रेनी शहर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। भले ही आज ये दोनों देश सबसे बड़े दुश्मन नजर आ रहे हों, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब इन्होंने मिलकर 45 साल अमेरिकी डिप्लोमैसी का सामना किया था।

 

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News