इंडस्ट्री छोड़ धर्म के रास्ते चलने वाली सहर अफशा ने किया निकाह, गोल्डन और रेड लहंगे में अप्सरा दिखीं पूर्व एक्ट्रेस

Monday, Dec 12, 2022-10:51 AM (IST)

मुंबई. पूर्व भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा ने कुछ महीने पहले इंडस्ट्री छोड़कर धर्म के रास्ते पर चलने का फैसला लिया था। एक्ट्रेस के इस फैसले ने फैंस को काफी हैरान कर दिया था। इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस धर्म के लिए करियर छोड़ चुकी हैं। सहर ने धर्म के नाम पर इंडस्ट्री छोड़ने के अब शादी कर ली है, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर दी है।

PunjabKesari
सहर ने अरीज शेख से शादी की है। एक्ट्रेस ने गोल्डन लहंगा पहना हुआ है और रेड कलर का दुपट्टा कैरी किया हुआ है। इसके साथ एक्ट्रेस ने गोल्डन और रेड कलर की जूलरी पहनी हुई है। सहर ने मिनिमल मेकअप किया हुआ है। मांग टीका सहर की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा है। दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस अप्सरा लग रही है। वहीं अरीज शेख गोल्डन शेरवानी में खूब चज रहे हैं। एक्ट्रेस दिलकश अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही है।

PunjabKesari
सहर ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस मल्टीकलर के लहंगे में नजर आ रही है और इसके साथ एक्ट्रेस ने रेड कलर का दुपट्टा कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। फैंस इन सभी तस्वीरों और वीडियोज को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sahar afsha (@saharafshaofficial)

बता दें सहर की शादी में परिवार और कुछ दोस्त ही शामिल हुए। खास मेहमान बन सना खान भी इस शादी में शामिल हुई। एक्ट्रेस ने इस्लाम और कुरान के अनुसार अरीज शेख शादी की है। एक्ट्रेस ने मेहंदी से लेकर शादी तक हिजाब नहीं उतारा। एक्ट्रेस ने हिजाब को अपने सिर पर ताज बताया है।सहर ने भले ही इंडस्ट्री से दूरी बना ली हो लेकिन सोशल मीडिया पर अपने से जुड़े अपडेट्स देती रहती है। 
PunjabKesari

View this post on Instagram

A post shared by Sahar afsha (@saharafshaofficial)

View this post on Instagram

A post shared by Sahar afsha (@saharafshaofficial)


Content Writer

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News