बेहद टाईट सिक्योरिटी में नज़र आए सलमान खान, एयरपोर्ट पर दिखा क्लासी लुक
Saturday, Mar 29, 2025-01:06 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में एयरपोर्ट पर अपनी सिक्योरिटी के साथ नजर आए।
सलमान का स्टाइल और स्वैग इस दौरान साफ तौर पर दिख रहा था।
सलमान खान को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली थी, और उनके घर के बाहर फायरिंग भी हुई थी। इसके बाद से उनकी सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया है।
इस मौके पर सलमान खान के साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा समेत कई और लोग भी नजर आए, जो उनकी सुरक्षा में तैनात थे।
सलमान खान एयरपोर्ट पर जब पहुंचे, तो उनके साथ करीब 7-8 लोग थे। उनके काफिले में 4-5 गाड़ियां भी थीं, जो उनकी सिक्योरिटी के लिए साथ चल रही थीं। आकर्षित
सलमान का एयरपोर्ट लुक काफी क्लासी था, और उनकी फैशन चॉइसेस ने सबकाो आकर्षित किया। उन्होंने ऑलिव कलर के प्रिंटेड ट्राउजर और उसी रंग की शर्ट के साथ टी-शर्ट पहनी थी।
उनके इस लुक को देखकर हर कोई उनके स्वैग की तारीफ कर रहा था।
फोटोज में सलमान काफी कूल नजर आ रहे थे, और फैंस भी उनकी तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे थे। एक यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड का सिकंदर', जबकि दूसरे ने लिखा, 'सबकी जान हमारे भाईजान।'