सलमान खान ने जीजा आयुष को खास अंदाज़ में दी जन्मदिन की बधाई, वायरल हुआ भाईजान का पोस्ट

Monday, Oct 27, 2025-02:37 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने परिवार के बेहद करीब हैं। वह जब भी मौका मिलता है, अपने प्रियजनों पर प्यार बरसाने से नहीं चूकते। चाहे किसी का बर्थडे हो या कोई खास अवसर- सलमान हमेशा सोशल मीडिया पर अपने फैमिली मेंबर्स के लिए दिल से पोस्ट शेयर करते हैं। हाल ही में  सलमान ने जीजा और एक्टर आयुष शर्मा के बर्थडे पर भी उन्हें बेहद खास अंदाज़ में शुभकामनाएं दीं।

 

दरअसल, आयुष शर्मा ने 26 अक्टूबर को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ से एक यादगार तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस फोटो में दोनों एक फाइट सीन के दौरान आमने-सामने नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

इस पोस्ट के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा- “हैप्पी बर्थडे आयुष”। भाईजान का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में आयुष शर्मा को ढेरों शुभकामनाएं दीं और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की तारीफ की।

 

बता दें कि सलमान और आयुष की यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता नहीं पा सकी थी, लेकिन दोनों की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब सराहा था।


 आयुष और अर्पिता की शादी

बता दें, आयुष शर्मा ने साल 2014 में सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की थी। दोनों आज दो बच्चों- बेटे आहिल और बेटी आयत- के प्यारे माता-पिता हैं। अर्पिता अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार की झलकियां शेयर करती रहती हैं, जो फैंस को काफी पसंद आती हैं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News