भैरवी देवी की भक्ति में लीन दिखीं Samantha, एक्ट्रेस की इस बात से सहमत हुई अनुष्का शर्मा!

Sunday, Mar 12, 2023-03:31 PM (IST)

मुंबई। साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'कुशी' के सेट पर वापसी की है, जिसके बाद फिल्म की टीम ने उनका वेलकम किया। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ अपडेट फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस गंभीर बीमारी से जूझने के बाद स्वस्थ हुई हैं। इसके बाद से वह लगातार अपनी सेहत पर खास ध्यान दे रही हैं और अपने मन को शांत रखने के लिए अध्यात्म का सहारा ले रही हैं। अब एक्ट्रेस ने इससे जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह लिंग भैरवी देवी के सामने ध्यान लगाए बैठी हैं। एक्ट्रेस पूरी तरह से देवी की भक्ति में लीन दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की पोस्ट पर अनुष्का शर्मा ने भी कमेंट किया है। 


Sub Editor

Diksha Raghuwanshi

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News