Wedding Diaries: सना खान ने शेयर की शादी की खास तस्वीरें, व्हाइट गाउन में दिखीं खूबसूरत

Friday, Nov 27, 2020-04:41 PM (IST)

मुंबई: पूर्व एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' सीजन 6 की कंटेस्टेंट सना खान इन दिनों काफी चर्चाऔं में हैं। सना अपने निकाह के कारण चर्चा में है। सना ने गुजरात के मुफ्ती अनस से निकाह कर लिया। नई नवेली दुल्हन बनी सना खान अपनी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रही हैं।

PunjabKesari

इस बीच वे अपने फैन्स के लिए भी लगातार अपनी अनसीन वेडिंग फोटोज शेयर करती जा रही हैं। हाल ही में सना ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सना व्हाइट कलर के गाउन में खूबसूरत नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

मिनिमल मेकअप, हाथों में मेहंदी सना के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं उनके पति भी व्हाइट कुर्ते पजामे में दिख रहे हैं। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंग कर रहे हैं। 

PunjabKesari
पति अनस ने भी खूबसूरती की तारीफ

 सना के पति अनस ने भी इंस्टाग्राम अकांउट को ओपन फॉर ऑल कर दिया है। जिसमें उन्हें सना के साथ अपनी वेडिंग तस्वीर शेयर कर लिखा-और तुम अपने रब की कौन-कौन सी नेमतों को झुठलाओगे। मेरे जीवन में होने और इसे एक सुंदर यात्रा बनाने के लिए धन्यवाद, आपके सभी प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। आशा है कि आप के साथ एक शांतिपूर्ण और आनंदमय जीवन होगा। हमेशा तुम्हारा।

PunjabKesari

एजाज ने करवाई थी मुलाकात

मुफ्ती अनस गुजरात के एक मुस्लिम धर्मगुरू हैं। इसके अलावाबिजनेसमैन भी हैं। अनस की सना से मुलाकात बिग बॉस-7 के कंटेस्टेंट एजाज खान के जरिए हुई थी। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो बिग बॉस के अलावा सना खान सलमान खान की फिल्म जय हो, हल्ला बोल और टॉयलेट- एक प्रेम कथा में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया था।

PunjabKesari

 


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News