सावन के महीने में संजय दत्त ने घर पर की भोलेनाथ की पूजा, शिवलिंग पर जल चढ़ाते आए नजर

Wednesday, Aug 02, 2023-11:18 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. सावन के महीने में लोग भोलेनाथ की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। कोई मंदिर जाकर शिवलिंग पर जलरोपण कर रहा है तो कोई घर पर ही पूजा अर्चना करता नजर आ रहा है। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय दत्त  ने सावन के मौके अपने घर पर शिव पूजा का आयोजन किया। पूजा की कुछ तस्वीरें एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जो अब खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


इन तस्वीरों में संजय दत्त अपने घर की छत पंडित के साथ पूरे विधि- विधान से पूजा करते दिखाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

कई तस्वीरों में संजू शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह व्हाइट कुर्ता पैजामा पहने शिव की भक्ति में डूबे दिखाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज शानदार शिव पूजा की। धन्यवाद @श्रीउदयाचार्यजी। हर हर महादेव'।

PunjabKesari

 

वहीं, काम की बात करें तो संजय दत्त जल्द ही लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित थलापति विजय की फिल्म 'लियो' में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 19 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा संजय जल्द ही अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ हेरा- फेरी 3 में दिखाई देंगे। शाहरुख खान की फिल्म जवान में भी संजय अहम किरदार में नजर आएंगे।

  PunjabKesari

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News