दुखद: नहीं रहे ''सरफरोश'' फेम सुनील शेंडे, शोक में डूबा बॉलीवु़ड
Monday, Nov 14, 2022-02:30 PM (IST)

मुंबई: -vetren-actor-sunil-shende-passed-awayसामने आई है। खबर है कि फिल्म और टीवी एक्टर सुनील शेंडे का निधन हो गया है। सुनील शेंडे ने रविवार रविवार (13 नवंबर) को दुनिया को अलविदा कह दिया।
शेंडे ने यहां मुंबई में विले पार्ले पूर्व स्थित अपने घर पर रात एक बजे के करीब अंतिम सांस ली।
उनका अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर पारशीवाडा स्थित श्मशान गृह में किया जाएगा।इस खबर के सामने आने के बाद एक बार फिर पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
सुनील शेंडे ने सर्कस में शाहरुख खान के पिता का रोल निभाया था। इसके अलावा उन्होंने 80 और 90 के दशक में कई अहम किरदार निभाए थे। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिनमें 'सरफरोश', 'गांधी', 'वास्तव' जैसी कई लाजवाब फिल्में हैं। इसके अलावा सुनील मराठी इंडस्ट्री में भी काफी लोकप्रिय रहे हैं।