करोड़ो की प्रॉपर्टी के मालिक बने शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर, मुंबई के पाली हिल में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट

Tuesday, Feb 10, 2026-10:48 AM (IST)

मुंबई. शाहिद कपूर के भाई और होमबाउंड एक्टर ईशान खट्टर इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, इस बार वो किसी अपनी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि अपनी एक पर्सनल अचीवमेंट को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में ईशान ने मुंबई के पॉश पाली हिल में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

  
CRE मैट्रिक्स को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक ईशान खट्टर ने 29.37 करोड़ रुपये में लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. उन्होंने बांद्रा के पाली हिल में नवरोज प्रेमिसेस को-ऑपरेटिव सोसाइटी के तहत नवरोज अपार्टमेंट्स में यह फ्लैट खरीदा है। अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,989.05 sq ft है. डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक प्रॉपर्टी कपिल एम. महतानी ने बेची थी और ट्रांज़ैक्शन 5 फरवरी, 2026 को रजिस्टर्ड हुआ था। ईशान खट्टर ने इस ट्रांजैक्शन पर 1.76 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी दी। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इसमें चार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं।

 


बता दें, ईशान शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं। उनकी मां नीलिमा अजीम की शादी पहले शाहिद कपूर के पिता व एक्टर पंकज कपूर से हुई थी। हालांकि, सौतेले भाई होने के बावजूद भी ईशान और शाहिद में काफी नजदीकियां हैं। ईशान खट्टर ने साल 2005 में शाहिद कपूर की  फैमिली कॉमेडी-ड्रामा वाह! लाइफ हो तो ऐसी! में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने शाहिद और आलिया भट्ट की 2016 की फिल्म उड़ता पंजाब में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। ईशान ने फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स में अपना पहला लीड रोल किया, जिसमें उन्होंने 2017 की थ्रिलर में एक यंग ड्रग डीलर आमिर का रोल किया। इसके बाद ईशान 2018 में शशांक खेतान की फिल्म धड़क में जान्हवी कपूर के साथ नजर आए। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News