Fresh Photos: लंबे बाल..आंखों पर गॉगल..''पठान'' के सेट पर दिखा शाहरुख खान का डैशिंग लुक, शर्ट के बटन खोल फैंस के साथ दिए धांसू पोज
Wednesday, Mar 30, 2022-05:17 PM (IST)
बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान की शूटिंग के चलते स्पेन में हैं। कई दफा फिल्म के सेट से शाहरुख की तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि फिल्म में एक्टर का लुक काफी शानदार रहने वाला है। हाल ही में एक बार फिर स्पेन में फिल्म के सेट से एक्टर की नई तस्वीरें लीक हुई हैं, जिसमें सुपरस्टार अपने फैंस के साथ पोज देते नजर आए। लोग किंग खान की इन लेटेस्ट तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

लेटेस्ट तस्वीरों में किंग खान के लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक लैदर जैकेट और डेनिम जींस पहन रखा है और आंखों चश्मा लगाए एक्टर काफी हैंडस्म लग रहे हैं।

फैंस के साथ वह शर्ट के ऊपर के बटन खोल जबरदस्त अंदाज में तस्वीरें क्लिक करवा रहे हैं।

वहीं एक तस्वीर में हीरो ब्लैक कोट पहने शानदार लग रहे हैं।

बता दें, अपनी अपकमिंग फिल्म पठान में शाहरुख खान एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी। इससे पहले साल 2018 में शाहरुख को आनंद एल राय की फिल्म जीरो में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
