बेस्ट फ्रेंड की शादी में शनाया कपूर ने बिखेरा जलवा, गोल्डन लहंगे में दुल्हन के साथ दिए झक्कास पोज

Tuesday, Dec 19, 2023-03:29 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू नहीं किया है, इसके बावजूद भी वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर खासी फैन फॉलोइंग है, जहां वह अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में शनाया ने अपनी सखी सहेली की शादी अटैंड की, जहां से उनकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शनाया अपनी बेस्ट फ्रेंड वेदिका करनानी की शादी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने गोल्डन कलर का हेवी लहंगा पहना। मिनिमल मेकअप और खुले बालों से लुक को कंप्लीट करते शनाया बेहद अक्ट्रैक्टिव लग रही हैं। वहीं उनकी बेस्ट फ्रेंड रेड एंड महरून लहंगे में खूबसूरत दुल्हन लग रही हैं। एक साथ दोनों सहेलियों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।

PunjabKesari


शादी में शनाया के अलावा उनके पेरेंट्स संजय कपूर- महीप कपूर, अनिल कपूर, चंकी पांडे और कई स्टार्स भी शामिल हुए।  

PunjabKesari


बता दें, शनाया जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि वह टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'स्क्रू ढीला' में नजर आएंगी।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News