शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का 84 की उम्र निधन, अमिताभ बच्चन की फिल्म ''शोले'' में किया था काम

Friday, Jan 29, 2021-11:54 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर शरमन जोशी पिता और एक्टर अरविंद जोशी का निधन हो गया है। उनका निधन शुक्रवार सुबह नानावती अस्पताल में हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद उम्र से जुड़ी तकलीफों से जूझ रहे थे और उनके कुछ अंगों ने काम करने बंद कर दिया था। इलाज के दौरान उन्होंने आज अपने प्राण त्याग दिए। 

PunjabKesari

 

जानकारी के मुताबिक अरविंद जोशी का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था। वह उम्र से जुड़ी तकलीफों से जूझ रहे थे। जब घर पर उनका इलाज न हो पाया तो उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स के मुताबिक उनके अंगों ने धीरे धीरे काम करना बंद कर दिया था। उन्हें आईसीयू में भी रखा गया था, लेकिन वो जिंदगी की जंग और नहीं लड़ पाए और शुक्रवार की सुबह दुनिया को अलविदा कह गए। वो 84 साल के थे।  

PunjabKesari


बता दें, अरविंद न सिर्फ एक मशहूर एक्टर ही थे, बल्कि गुजराती सिनेमा के चर्चित निर्माता, निर्देशक और लेखक भी थे। अरविंद जोशी अपने समय के मशहूर खलनायक प्रेम चोपड़ा के समधी थे। 

PunjabKesari

 

अरविंद जोशी ने अमिताभ बच्चन की ‘शोले’ और ‘इत्तेफाक’ जैसी मशहूर हिंदी फिल्मों में काम किया है।  
  


suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News