ब्लैक शर्ट और ग्रे पैंट..ग्लैमरस ''क्वीन'' बन आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में पहुंची शहनाज, Boys Gang के बीच ''मिस गिल'' का दिखा स्वैग

Wednesday, Oct 26, 2022-11:52 AM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस शहनाज गिल की एक्टर सलमान खान के साथ बॉन्डिंग से सभी वाकिफ हैं। जहां एक्ट्रेस सलमान खान की फिल्म से बाॅलीवुड डेब्यू कर रही हैं। वहीं खान परिवार से भी उनकी नजदीकियां काफी बढ़ गई हैं। उन्होंने अक्सर खान परिवार द्वारा आयोजित पार्टियों में देखा जाता है। फिर चाहे आयुष शर्मा की ईद पार्टी हो या फिर अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जाॅर्जिया का बर्थडे सेलिब्रेशन हो..शहनाज ने हर महफिल में अपना रंग जमाया।

PunjabKesari

वहीं अब एक बार फिर शहनाज  खान फैमिली की सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं। दरअसल, 26 अक्टूबर को सलमान खान के जीजा यानि एक्टर आयुष शर्मा का बर्थडे हैं। इस मौके पर बीती रात आयुष ने खास पार्टी होस्ट की जिसमें शहनाज ने शिरकत की।

PunjabKesari

पार्टी में शहनाज ग्लैमरस क्वीन बनकर पहुंची। लुक की बात करें तो शहनाज ने ब्लैक शर्ट और ग्रे पैंट पहनी थी। इसके साथ उन्होंने पैंट के साथ मैचिंग ग्रे वास्कट पेयर की थी। इस ड्रेस में वह बहुत खूबसूरत लग रही थी।  

PunjabKesari

शहनाज ने कजरारे नैन, मिनिमल मेकअप से लुक को पूरा किया था। पार्टी में आने से पहले एक हैप्पी और जोश भरे के मूड में थी। शहनाज ने मीडिया के सामने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए।

PunjabKesari

शहनाज ने बर्थडे सेलिब्रेशन से एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में वह बर्थडे बॉय, आयुष शर्मा, सिद्धार्थ निगम,राघल जुयाल,वरुण शर्मा, अपने मैनेजर कुशल जोशी, पंजाबी सिंगर जस्सी गिल समेत कई स्टार्स के साथ पोज दे रही हैं।

PunjabKesari

इस तस्वीर के साथ शहनाज ने लिखा-'हैप्पी बर्थडे आयुष शर्मा, भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दे!' फैंस शहनाज की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

हाल ही में शहनाज को कई बॉलीवुड दीवाली पार्टियों में भी देखा गया था। उनमें से एक ने उन्हें पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ 'मखना' पर डांस करते देखा गया था।

PunjabKesari

'बिग बॉस 13' से फेमस होने वाली शहनाज गिल सलमान खान की मल्टी-स्टारर, 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ सिद्धार्थ निगम,राघल जुयाल, पलक तिवारी, जस्सी गिल जैसे स्टार्स हैं। इसके अलावा वह रितेश देशमुख, नोरा फतेही, जाॅन अब्राहम के साथ '100%' में नजर आएंगी। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News