फिर से प्रेमानंद जी महाराज की शरण में पहुंचे अनुष्का-विराट, भक्तों के बीच बड़े ही ध्यान से बाबा को सुनते दिखे विरुष्का

Tuesday, Feb 17, 2026-03:38 PM (IST)

मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री और खेल जगत के पावर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। यह कपल फैंस के बीच अपनी सादगी और अध्यात्मिक मार्ग को लेकर ज्यादा फेमस है। हाल ही में इस दंपत्ति को वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात करते हुए देखा गया, जहां से उनकी एक झलक भी सोशल मीडिया पर सामने आई है।


दरअसल, हाल ही में अनुष्का और विराट कोहली वृंदावन पहुंचे, जहां  उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की जानकारी के मुताबिक, विरुष्का आज सुबह करीब 5.30 बजे प्रेमानंद जी के आश्रम पहुंचे और यहां करीब आधा से एक घंटा रुके।

 

VIRAT KOHLI & ANUSHKA SHARMA AT VRINDAVAN FOR BLESSINGS ♥️🙏 pic.twitter.com/drcGA7z3mw

— Johns. (@CricCrazyJohns) February 17, 2026

इस दौरान दोनों का सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। दोनों अन्य भक्तों के साथ प्रेमानंद जी की शरण में बैठे नजर आए। इस दौरान कपल भक्ति के रस में डूबा दिखा। दोनों ने गले में तुलसी माला पहनी, जो सबका ध्यान खींचती दिखी।

 


एयरपोर्ट पर हुए थे स्पॉट
बता दें, इससे पहले बीते सोमवार सुबह विराट-अनुष्का एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे, जहां दोनों के लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
  

पहले भी प्रेमानंद की शरण में पहुंच चुके हैं 'विरुष्का' 
बता दें, विराट-अनुष्का कोई पहली बार प्रेमानंद महाराज की शरण में नहीं पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने जनवरी 2023 में पहली बार  महाराज से मुलाकात की थी। फिर जनवरी 2025 दोनों अपने बच्चों  के साथ आश्रम पहुंचे थे। इसके बाद मई और दिसंबर में कपल महाराज से मुलाकात करने पहुंचा था और अब फिर से दोनों बाबा की शरण में पहुंचे हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News