SIIMA Awards 2025: ‘पुष्पा 2’ ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स, अल्लू अर्जुन-रश्मिका ने बाजी मारी

Sunday, Sep 07, 2025-03:53 PM (IST)

मुंबई. साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA 2025) का आयोजन 5 और 6 सितंबर को दुबई में हुआ। इस ग्रैंड इवेंट में कई साउथ सिनेमा की दिग्गज फिल्मों और सितारों को सम्मानित किया गया। सबसे ज्यादा चर्चा में रही अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ और प्रभास-अमिताभ बच्चन की ‘कल्कि 2898 ईस्वी’, जिन्होंने अवॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

देखें SIIMA 2025 विजेताओं की पूरी लिस्ट

सर्वश्रेष्ठ फिल्म – कल्कि 2898 ईस्वी (प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण स्टारर)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – सुकुमार (पुष्पा 2)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (क्रिटिक्स) – प्रशांत वर्मा (हनुमान)

सर्वश्रेष्ठ एक्टर– अल्लू अर्जुन (पुष्पा 2)

सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस – रश्मिका मंदाना (पुष्पा 2)

सर्वश्रेष्ठ एक्टर(क्रिटिक्स) – तेजा सज्जा (हनुमान)

सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) – मीनाक्षी चौधरी (लकी भास्कर)

सर्वश्रेष्ठ सहायक एक्टर– अमिताभ बच्चन और अन्ना बेन (कल्कि 2898 ईस्वी)

सर्वश्रेष्ठ खलनायक – कमल हासन (कल्कि 2898 ईस्वी)

सर्वश्रेष्ठ संगीतकार – देवी श्री प्रसाद (पुष्पा 2)

सर्वश्रेष्ठ गीतकार – रामजोगय्या शास्त्री (देवरा: भाग 1 – गाना: चुट्टमल्ले)

सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक – शंकर बाबू कंदुकुरी (पुष्पा 2 – गाना: पीलिंग्स)

सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायक – शिल्पा राव (देवरा – गाना: चुट्टमल्ले)

सर्वश्रेष्ठ छायांकन (टेक्निकल अवॉर्ड) – रत्नवेलु (देवरा)

अवॉर्ड्स जीतने वाली फिल्में

पुष्पा 2
 
कल्कि 2898 ईस्वी
 
हनुमान 

ऐसे में SIIMA 2025 ने एक बार फिर साबित किया कि साउथ सिनेमा का क्रेज दुनिया भर में लगातार बढ़ रहा है।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News