जहीर इकबाल संग शादी करने जा रही सोनाक्षी सिन्हा, इस दिन ब्वॉयफ्रेंड के साथ लेगी सात फेरे!

Monday, Jun 10, 2024-09:45 AM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि सोनाक्षी और जहीर ने आधिकारिक तौर पर अपने रिलेशनशिप पर मुहर नहीं लगाई है। रिपोर्ट के अनुसार, 'दबंग' गर्ल 13 दिन बाद दुल्हन बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस 23 जून को जहीर के साथ फेरे लेगी।

PunjabKesari
कहा जा रहा है कि सोनाक्षी और जहीर मुंबई में शादी करेंगे। शादी का जश्न शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां बास्टियन में मनाया जाएगा। इसमें एक्ट्रेस का परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इसके अलावा 'हीरामंडी' की पूरी कास्ट भी शिरकत कर सकती है। कपल की शादी का कार्ड भी बन गया है, जिसे एक मैगजीन कवर की तरह डिजाइन किया गया है और उस पर लिखा है- 'अफवाहें सच हैं।' दोनों ने शादी की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

PunjabKesari
बता दें जहीर इकबाल एक बिजनेसमैन फैमिली से हैं। उनके पिता इकबाल रतांसी एक जाने-माने ज्वेलर और बिजनेसमैन हैं। जहीर की सलमान खान की फैमिली से भी गहरी दोस्ती है। सलमान ने ही साल 2019 में जहीर को फिल्म 'नोटबुक' से लॉन्च किया था। पहली बार सोनाक्षी ने जहीर के साथ फिल्म 'डबल एक्सल' में काम किया था। 


Content Editor

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News