Watch: जहां हुई थी शादी, वहीं धूमधाम से होगी सोनम कपूर की गोद भराई, मेहमानों को भेजे जा रहे भारी-भरकम इन्विटेशन

Wednesday, Jul 13, 2022-01:56 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर पहली बार मां बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही पति आनंद आहुजा के बच्चे को जन्म देंगी। कपल के बेबी को लेकर उनके परिवार में खुशियों का माहौल है। सोनम और आनंद के परिवार वाले बच्चे के आने की खुशी को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी बीच सोनम कपूर के पिता और एक्टर अनिल कपूर मुंबई में अपनी बेटी का ग्रैंड बेबी शॉवर होस्ट करने जा रहे हैं। इस पार्टी के लिए सबको फैंसी इन्विटेशन भी भेजे जा रहे हैं, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

 

सोनम कपूर के बेबी शॉवर इन्विटेशन के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक-एक मेहमान को कितने सारे गिफ्ट्स दिए जा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बक्से में पूरा सामान भरा पड़ा है उसके अलावा दो और बॉक्स भी बेबी शॉवर के मेहमानों को दिया जा रहा है। सोनम के इस भारी-भरकम इन्विटेशन को देखकर लोग यही अंदाजा लगा रहे हैं कि अगर निमंत्रण इतना ग्रैंड है तो पार्टी कितनी ही शानदार होगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें, फिलहाल सोनम कपूर अपनी तीसरी तिमाही में मुंबई लौट आई हैं और जल्द ही अपनी फैमिली संग अपना बेबी शॉवर मनाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम के माता-पिता अनिल कपूर और सुनीता कपूर आने वाले रविवार (17 जुलाई, 2022) को मुंबई में बोहो-थीम वाले बेबी शॉवर की मेजबानी करेंगे। सोनम की गोदभराई मुंबई में उसी पेलेस में होगी, जहां एक्ट्रेस ने आनंद आहुजा संग शादी रचाई थी। 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News