सोनम कपूर ने जाने अनजाने में दुनिया को दिखा दिया लाडले का चेहरा, नानी संग खेलते नन्हे वायु की मासूमीयत पर दिल हारे फैंस

Friday, Mar 28, 2025-11:31 AM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद अहुजा संग शादी रचाई थी और शादी के साल बाद 2022 बेटे वायु का स्वागत किया था। एक्ट्रेस का लाडला अब करीब तीन साल का हो गया, लेकिन अब तक उन्होंने वायु का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया। अब हाल हाल ही सोनम ने जब अपनी मां के बर्थडे पर उन्हें बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया तो इस दौरान नन्हे वायु का फेस भी रिवील हो गया। पहली बार एक्ट्रेस के लाडले का चेहरा देख उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं और वायु पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

दरअसल, सोनम कपूर ने अपनी मां सुनीता कपूर को बर्थडे विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह अपने नाती (वायु) संग खेलती और उस पर प्यार लुटाती नजर आईं। ज्यादातर तस्वीरों में वायु की बैक साइड ही नजर आ रही है। हालांकि, एक फोटो ऐसी भी है जहां वायु का क्यूट चेहरा देखने को मिल रहा है। भले ही सोनम ने स्पेशली वायु की तस्वीरें दिखाने के लिए यह पोस्ट नहीं किया था, लेकिन जाने-अनजाने में उन्होंने फैंस की ख्वाहिश पूरी कर दी है। अब वायु की इन क्यूट तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

 


काम की बात करें तो सोनम कपूर काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं और अपने बेटे व परिवार पर पूरा ध्यान दे रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के बीच काफी एक्टिव रहती हैं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News