''गलतफहमी दूर करो..राजपाल यादव की इस टिप्पणी पर अब सोनू सूद का पलटवार, यूं दी अपनी सफाई
Tuesday, Mar 03, 2026-05:34 PM (IST)
मुंबई. एक्टर राजपाल यादव पिछले कई दिनों से 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले को लेकर सुर्खियों में हैं और अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। जेल से रिहा होने के बाद एक्टर ने उनका साथ देने वालों का दिल से आभार जताया था। वहीं, एक्टर सोनू सूद के काम देने वाले कमेंट पर भी उन्होंने खरी-खरी बात कही थी कि उनके पास बहुत काम है। वहीं, अब, राजपाल यादव की इस टिप्पणी पर सोनू सूद ने भी रिएक्ट किया है।

हाल ही में मीडिया से बात करते हुए सोनू सूद ने राजपाल यादव की टिप्पणी को लेकर कहा, ' मैं उनके लिए खुश हूं। मैंने यह नहीं कहा कि उन्हें काम चाहिए। मैंने कहा, ‘उने साइन करो और एडवांस दो क्योंकि वह इसके हकदार हैं'।

क्या कहा था राजपाल यादव ने ?
राजपाल यादव ने सोनू सूद के कमेंट पर कहा था, 'प्लीज इस गलतफहमी को दूर करे कि मुझे काम मांगते रहना चाहिए और काम मांगने में कोई शर्म नहीं है। मैं अपनी नौकरी से जीता हूं, सिनेमा मेरा पैशन है, और मैं इस तरह से काम करता हूं कि मुझे चार गुना ज्यादा काम मिलता है। मैं छुट्टियों में भी काम करता हूं। काम मुझे ढूंढता नहीं है। यह पिछले 11 सालों से मेरे साथ है'।
मुश्किल समय सें सबसे आगे आए थे सोनू सूद
मालूम हो, जब राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल गए थे, तो एक्टर सोनू सूद उनके सपोर्ट में सबसे पहले आगे आए थे और बाकी लोगों को भी मदद के लिए आगे आने को कहा था। एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा था- 'राजपाल यादव एक टैलेंटेड एक्टर हैं जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री को सालों तक यादगार काम दिया है। कभी-कभी जिंदगी गलत हो जाती है, टैलेंट की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए कि टाइमिंग बहुत खराब हो सकती है। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मेरा मानना है कि यह हम सभी, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, साथियों के लिए एक साथ खड़े होने का पल है। उन्होंने आगे लिखा था, 'एक छोटा सा साइनिंग अमाउंट, जिसे भविष्य के काम के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है, कोई चैरिटी नहीं है; यह इज्जत है। जब हमारा कोई अपना मुश्किल दौर से गुजर रहा हो, तो इंडस्ट्री को उसे याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। इस तरह हम दिखाते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री से कहीं ज्यादा है'।
