स्टनिंग लुक में दोस्त आलिया कश्यप की सगाई पार्टी में पहुंची सुहाना, ब्लू साड़ी में शाहरुख की लाडली ने खूब बिखेरे जलवे
Friday, Aug 04, 2023-05:12 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को सुर्खियों में रहना अच्छे से आता है। वह अपने लुक्स और फैशन सेंस से अक्सर लाइमलाइट बटोती नजर आती हैं। अब हाल ही में बीते बुधवार सुहाना को अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की सगाई पार्टी में स्पॉट किया गया, जहां वह ब्लू कलर की साड़ी पहनकर पहुंची और सारी लाइमलाइट चुरा ली। सुहाना के साड़ी लुक के चर्चे अब सोशल मीडिया पर खूब हो रहे हैं। तो आइए डालते हैं एक नजर शाहरुख की लाडली के इस लुक पर...
लुक की बात करें तो सुहाना खान दोस्त आलिया और शेन ग्रेगोइरे की सगाई पार्टी में ब्लू कलर की साड़ी पहनकर पहुंची। इसके साथ उन्होंने हाथ में मैचिंग पर्स कैरी किया।
मिनिमल मेकअप और खुले बालों से लुक को कंप्लीट करती हुई सुहाना पार्टी में अपने स्टनिंग लुक के खूब जलवे बिखेरती दिखीं और कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज देती दिखीं।
फैंस को सुहाना का ये लुक खूब पसंद आ रहा है और वो उनकी खूब तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं।
बता दें, सुहाना खान ने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू तो नहीं किया है, लेकिन जल्द ही वह फिल्म द आर्चीज से फिल्म दुनिया में कदम रखेंगी। सुहाना की पहली फिल्म का उनके फैंस को बेसबरी से इंतजार है।