सुजाता कुमार का हुआ निधन, इस फिल्म में बनी थीं श्रीदेवी की बहन
Monday, Aug 20, 2018-09:46 AM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुजाता कुमार का निधन हो गया।सुजाता कुमार लंबे समय से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। सुजाता कुमार के निधन की जानकारी उनकी बहन सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने दी। बीती रात सुचित्रा ने ट्वीट पर जानकारी दी कि सुजाता ने 19 अगस्त 2018 को रात 11.26 बजे को दुनिया को अलविदा कह दिया।
My darling sister Sujata Kumar and Sri -both looking gorgeous in a still from English Vinglish in 2012 pic.twitter.com/KOObrCIYWg
— Suchitra Krishnamoorthi (@suchitrak) August 18, 2018
सूत्रों के मुताबिक सुजाता metastatic कैंसर से पीड़ित थीं और मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। उनका कैंसर चौथी स्टेज पर पहुंच चुका था। सुजाता कुमार के शरीर के कई ऑर्गन भी फेल हो चुके थे।
Our beloved Sujata Kumar has passed away and moved on to a better place leaving us with an umimaginable void. She left us an hour ago at 11.26 pm on the 19th of august 2018..Life can never be the same again ...
— Suchitra Krishnamoorthi (@suchitrak) August 19, 2018
उन्होंने ट्वीट में लिखा कि अब जिंदगी पहले की तरह बिल्कुल नहीं हो सकती। सुचित्रा ने ट्वीट पर बताया था कि 20 अगस्त को सुबह 11 बजे जुहू के विले पार्ले वेस्ट, श्मशान घाट में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। हालांकि बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया।
बता दें, सुजाता कुमार ने फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में श्रीदेवी की बहन का रोल निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद उनके पास कई अच्छे प्रोजेक्ट्स आए थे। वे 'रांझणा', 'गोरी तेरे प्यार' में जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। सुजाता कुमार ने कई टीवी शोज में भी काम किया था।