सुनिधि ने 14 साल बड़े लड़के से की थी शादी, तलाक के बाद रहने के लिए नहीं था घर
Monday, Aug 14, 2017-04:05 PM (IST)

मुंबई: मुंबई: सुनिधि चौहान का जन्म 14 अगस्त 1983 दिल्ली में हुआ था। सुनिधि के पिता गुजराती कलाकार हैं। सुनिधि के पिता ने ही उन्हें संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सुनिधि ने हिंदी गानों के साथ-साथ मराठी, कन्नड़, तेलगु, तमिल, पंजाबी, बंगाली, असमी, नेपाली, उर्दू में भी पार्श्व गायन करती हैं।
महज 16 साल की उम्र में ही सुनिधि को रामगोपाल वर्मा की फिल्म मस्त में रुकी-रुकी सी जिंदगी गाने को कहा गया था। ये गाना उस समय का जो सुपरहिट गाना साबित हुआ था।
सुनिधि का करियर तो बहुत अच्छा चला लेकिन एक समय पर उनकी पर्सनल लाइफ विवादों में घिर गई थी। सुनिधि ने 18 साल की उम्र में अपने से 14 साल बड़े डायरेक्टर बॉबी खान से शादी कर ली थी। जबकि सुनिधि की फैमिली इस शादी के खिलाफ थी।
सुनिधि ने बॉबी से चुपचाप शादी की और उनके साथ रहने लगीं। लेकिन एक साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया। सुनिधि के पैरेंट्स ने भी उनसे रिश्ते तोड़ दिए थे। सुनिधि के पास रहने के लिए घर नहीं था। इस वजह से अनु मलिक ने सुनिधि को अपने घर में पनाह दी।
सुनिधि ने शादी टूटने के 9 साल बाद म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक से शादी की। हितेश भी सुनिधि से 14 साल बड़े हैं। हितेश सुनिधि के बचपन के दोस्त थे। दोनों एक-दूसरे को 15 साल से जानते हैं। सुनिधि ने इंडियन आइडल सीजन 5 को जज भी किया था।