इस जगह पर माता सीता ने श्री राम जी को पहनाई थी वरमाला, रामायण के ''लक्ष्मण'' ने सोशल मीडिया पर शेयर की विवाह स्थान की तस्वीर
Monday, Jul 12, 2021-06:04 PM (IST)
बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी सीरियल रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस से रामायण से जुड़े सवाल करते रहते हैं और उन्हें धर्म का ज्ञान देते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर वो स्थान दिखाया है जहां श्री राम जी और उनके सारे भाईयों का विवाह माता सीता और उनकी बहनों के साथ हुआ था।

तस्वीरें शेयर करते हुए सुनील ने कैप्शन में लिखा- रामायण में जनकपुर का ओरिजनल विवाह मंडप जहां पर राम जी और सभी भाईयों की शादी हुई थी।

बता दें, शादी के उस स्थान के साथ सुनील लहरी ने रामायण के सीरियल से अपनी और राम जी संग भाईयों के विवाह की भी तस्वीरें शेयर की हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि श्री राम और माता सीता का विवाह नेपाल में है जिसे जनकपुरी के नाम से जाना जाता है।
