स्वरा भास्कर के घर कोरोना की दस्तक, मां इरा और कुक हुए कोविड 19 पाॅजिटिव

Monday, Apr 19, 2021-03:50 PM (IST)

मुंबई: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेजी से बढ़ती जा रही हैं। नए कोरोना मरीजों और कोविड से मरने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दहशत पैदा कर रही है। कोविड के बढ़ते केसों को देखकर कई राज्यों में कर्फ्यू लग गया है।

PunjabKesari

बाॅलीवुड में भी कोरोना ने अपने पैर पसार लिए हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। स्वरा की मां और कुक दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

PunjabKesari

इस बात की जानकारी खुद स्वरा ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा-'कोरोना वायरस हमारे घर में घुस गया है। मेरी मां और हमारी कुक दोनो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। हम सभी दिल्ली वाले घर में अलग-अलग आइसोलेट हो गए हैं। सभी डबल मास्क पहनें और घर में रहें। 'इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। स्वरा के इस ट्वीट के बाद फैंस ने उनकी मां की सलामती की दुआ की है। 

PunjabKesari

बता दें कि शनिवार को 5 स्टार्स कोविड पाॅजिटिव पाए गए थे। इनमें सोनू सूद, मनीष मल्होत्रा, नील नितिन मुकेश, सुमीत व्यास और अर्जुन रामपाल पा नाम शामिल हैं। वहीं रविवार शाम को टीवी एक्टर नमिश तनेजा के मालदीव में कोविड पाॅजिटिव होने री खबर आई।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News