मेरे घर आई एक नन्हीं परी....प्रिंस-युविका की बेटी की पहली झलक, लाडो को बाहों में लिए प्यार से निहारता दिखा कपल

Tuesday, Oct 22, 2024-08:42 AM (IST)

मुंबई: युविका चौधरी और प्रिंस नरूला मनोरंजन जगत के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। बिग बॉस 9 में भाग लेने के दौरान इस जोड़े की मुलाकात हुई और उसके तुरंत बाद ही वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। 2018 में इस जोड़े ने शादी कर ली। वहीं अब शादी के 6 साल बाद कपल के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। 19 अक्टूबर, 2024 को युविका ने अपनी बेटी को जन्म दिया।

PunjabKesari

वहीं अब कपल ने अपनी लाडली की पहली झलक फैंस को दिखाई। कपल ने हाॅस्पिटल से नन्हीं परी के साथ फोटो पोस्ट की है जो बेहद ही प्यारी है। सामने आई तस्वीर में युविका के हाथ में मेहंदी लगी हुई है।

PunjabKesari

उन्होंने अस्पताल के कपड़े पहने हैं और दो चोटी बनाई हुई है। वहीं प्रिंस ने लाडली को गोद में उठाए हुए हैं। दोनों ही उसे निहार रहे हैं। हालांकि तस्वीर में उनकी लाडली का चेहरा नहीं दिख रहा। उसके चेहरे पर  कार्टून बना दिया गया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yuvika chaudhary (@yuvikachaudhary)


काम की बात करें तो प्रिंस नरूला इन दिनों 'रोडीज' के नए सीजन में गैंग लीडर हैं और उसी सिलसिले में वह व्यस्त हैं। मगर समय निकालकर वह लाडली से मिलने के लिए आए हैं। युविका के साथ उनका सफर 'बिग बॉस 9' से शुरू हुआ था। हार्ट शेप पराठे से उन्होंने एक्ट्रेस को प्रपोज किया था। 2018 में इनकी सगाई हुई थी और 12 अक्टूबर 2018 को ही इन्होंने शादी कर ली थी। अब 6 साल बाद ये पेरेंट्स बने हैं।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News