'तुलसीदास जूनियर' की टीम ने सेलिब्रेट की दिवंगत एक्टर राजीव कपूर की बर्थ एनिवर्सरी, बहन रीमा ने भाई की याद में काटा केक

Saturday, Aug 27, 2022-01:22 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. ब्लॉकबस्टर फिल्म राम तेरी गंगा मैली में नजर आ चुकेे राजीव सेन ने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी। हालांकि, महज 58 साल में वह इस दुनिया को अलविदा कह गए थे, जिससे फैंस और उनके करीबियों को बड़ा झटका लगा था। 9 फरवरी, 2021 में इस दुनिया को अलविदा कह गए एक्टर की गत दिवस बर्थ एनिवर्सरी थी, जिसे उनके दोस्तों ने बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। दिवंगत राजीव कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

 

राजीव कपूर की 60वीं जयंती मनाने के लिए फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर, सुनीता गोवारिकर, कोणार्क गोवारिकर और निर्देशक मृदुल टूलीदास कपूर परिवार में शामिल हुए। सुनीता गोवारिकर ने अपने सोशल मीडिया पर दिवंगत एक्टर के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं।

PunjabKesari

 

निर्देशक और पूर्व स्नूकर खिलाड़ी मृदुल तुलसीदास के वास्तविक जीवन पर आधारित, 'तुलसीदास जूनियर' खेल पर आधारित पहली स्पोर्ट्स फिल्म है, जो वरुण बुद्धदेव और दिवंगत दिग्गज एक्टर द्वारा निभाई गई उनके बचपन और पिता के साथ बंधन की कहानी को उजागर करती है।

PunjabKesari

 

बता दें, राजीव कपूर ने 1983 में फिल्म एक जान हैं हम से डेब्यू किया था। उन्होंने ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली में मुख्य भूमिका निभाई जो 1985 में रिलीज़ हुई थी। इसके अलावा वह आसमान, लवर बॉय, ज़बरदस्त और हम तो चले परदेस जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्हें आखिरी बार 1990 की फिल्म जिम्मेदार में देखा गया था। 9 फरवरी को राजीव का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News