दादी की गोद में क्यूट सा पाउट बनाती दिखी त्विषा,'नारायण फैमिली' की नन्हीं जान पर फैंस ने खूब बरसाया प्यार

Wednesday, Aug 10, 2022-10:13 AM (IST)

मुंबई: सिंगर आदित्य नारायण और उनकी एक्ट्रेस पत्नी श्वेता अग्रवाल झा इस समय अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज को एंजाॅय कर रहे हैं। कपल ने इसी साल एक प्यारी सी बेटी का पेरेंट्स बना है। आदित्य-श्वेता ने अपनी लाडली का नाम त्विषा नारायण झा रखा है।

PunjabKesari

घर में नन्हीं परी के आने के बाद से नारायण फैमिली की खुशी सातवें आसमान पर है। 23 मई 2022 को पहली बार आदित्य ने अपनी लाडली की पूरी तस्वीर शेयर की थी। तब से लेकर वह आए दिन अपनी बेटी त्विषा की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

PunjabKesari

हाल ही में त्विषा की सुपर क्यूट तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में त्विषा अपनी दादी की गोद में दिख रही हैं। ओरेंज आउटफिट और दो पोनीटेल किए त्विषा बेहद प्यारी लग रही हैं। दादी की गोद में बैठी त्विशषा क्यूट सा पाउट बना रही हैं। फैंस उनकी नन्हीं राजकुमारी की क्यूटनेस के कायल हैं।


PunjabKesari

बता दें कि आदित्य नारायण ने साल 2020 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी रचाई थी। कपल 24 फरवरी 2022 को पहली बार पैरेंट्स बना था। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News