ये उन दिनों की बात है की सीधी सादी आशी सिंह अब दिखती है ऐसी, देखें तस्वीरें
Monday, Jul 15, 2019-03:30 PM (IST)

ये उन दिनों की बात है सीरियल : सोनी के पाॅपुलर शो ये उन दिनों की बात (Ye Un Dino Ki Baat) लोगों के बीच काफी फेमस है। यह उन दिनों की बात है शो के पाॅपुलर होने की वजह इसकी कहानी है। 90 के जमाने की मोहब्बत को उन दिनों की बात है में खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। यही वजह है कि यह उन दिनों की बात है सीरियल के मुख्य किरदार समीर और नैना से लोगों का खास अटैचमेंट है।
ये उन दिनों की बात है serial में एक्ट्रेस आशी सिंह नैना का किरदार निभा रही हैं। यह उन दिनों की बात है सोनी टीवी (Yeh Un Dinon Ki Baat Hai Sony Liv) में 21 साल की आशी सिंह कभी दो चोटियां बांधे तो कभी सिम्पल से कुर्ते में नजर आती हैं।
एक मिडिल क्लास फैमिली की आम सी लड़की का किरदार आशी सिंह ने बखूबी निभाया है लेकिन रियल लाइफ में आशी सिंह काफी बोल्ड और स्टाइलिश हैं।
आशी सिंह की इंस्टाग्राम की तस्वीरें उनके स्टाइल को बयां करती हैं। आशी सिंह के सोशल मीडिया पर अकाउंट पर उनकी कई ग्लैमरस तस्वीरें मौजूद हैं।
उन्हें हजारों लोग फॉलो करते हैं। ड्रेसअप से लेकर मेकअप तक उनका हर अंदाज किसी ग्लैमर गर्ल से कम नहीं है।
ये उन दिनों बात है की आशी सिंह का करियर
बता दें कि आशी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में वी टीवी के एक शो से की थी। लेकिन उन्हें लोकप्रियता नहीं मिल सकी। आशी सिंह भले ही इंडस्ट्री में न्यूकमर हों, मगर शो 'ये उन दिनों की बात हैं' ने उन्हें स्टार बना दिया है।
2018 में आशी सिंह को ज़ी गोल्ड अवॉर्ड्स में यह उन दिनों की बात है नाटक के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल के लिए नॉमिनेट किया गया था। वहीं नैना के रोल में आशी सिंह को पसंद करने वाले फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि यह उन दिनों की बात है अब बंद होने जा रहा है।