''वड़ापाव'' गर्ल को धोखा दे रहा पति! चंद्रिका दीक्षित ने रोते-बिलखते हुए बयां किया दर्द, कहा- दो महीनों से बर्दाशत कर रही हूं

Monday, Feb 02, 2026-04:50 PM (IST)

मुंबई. 'वड़ापाव' गर्ल के नाम से मशहूर 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। चंद्रिका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनका पति उन्हें धोखा दे रहा था। उनका किसी और लड़की के साथ अफेयर है। इस बात का पता चलते ही वह बुरी तरह टूट गई और वीडियो में रो-रोकर अपना दर्द बयां कर रही हैं। 

PunjabKesari

 
चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पति की किसी और महिला के साथ तस्वीरें भी दिखाईं। इस वीडियो में जोर-जोर से चंद्रिका रोती हुई कह रही हैं- "दुनिया को क्या दिखाना है? लड़ाई-झगड़े दिखाने हैं, हमारे लड़ाई-झगड़े दिखाने हैं? दो महीनों से क्या-क्या बर्दाश्त कर रही हूं आपको पता है? दो महीने से ज्यादा हो गया, नहीं बोल रही थी यार मैं नहीं बोल रही थी।" 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chandrika Gera (@chandrika.dixit)

इसके बाद वह अपने फोन में पति की चैट और किसी दूसरी लड़की के साथ तस्वीरें दिखाते हुए कहती हैं-, "मैं काम कर रही हूं, घर संभाल रही हूं, बच्चा संभाल रही हूं और आप ये सब करने जा रहे हो? किससे पूछकर, क्यों? जो लड़की दिन भर आपके आगे-पीछे घूम रही है। मेरा पति, मेरा प्यार? मेरा क्या? इससे भी कई ज्यादा चीजें ऐसी हैं जो मेरे दिमाग की नसें फाड़ रही हैं। क्यों?"

 

वीडियो को शेयर करते हुए चंद्रिका दीक्षित ने कैप्शन में लिखा, "सबूत मेरे पास भी है।"

 

इस वीडियो के सामने आते ही चंद्रिका के फैंस हैरान रह गए। कई यूजर्स जहां उन्हें हौंसला रखने की बात कहते दिखे, तो वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल भी करते नजर आए।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News