तनुज विरवानी के घर से चोरी हुआ कीमती समान, 10 साल से साथ रहे शख्स ने ही दिया धोखा, पुलिस जांच जारी

Friday, Jun 13, 2025-04:26 PM (IST)

मुंबई. सेलेब्रिटीज के साथ आज कल काफी घोटाले और चोरी के मामले हो रहे हैं। हाल ही में मशहूर एक्टर तनुज विरवानी ने उनके घर चोरी होने का खुलासा किया है। हालांकि, चोरी करने वाला शख्स कोई और नहीं, बल्कि उनका बहुत करीबी है, जो 10 साल से एक्टर साथ रह रहा है। एक्टर को इस बात का पता तब चला जब उनका स्पॉटबॉय रंगे हाथे उनकी निजी चीज़ें चुराता हुआ पकड़ा गया। उसके पास से तनुज की कई चीज़ें बरामद हुई हैं।

 

दरअसल, तनुज के घर से काफी समय से चीज़े गायब हो रही थीं, जिससे घरवालों का शक भी गहराया। इसके बाद एक्टर के स्पॉटबॉय के पास कुछ चीजें बरामद हुईं।
 
PunjabKesari

मीडिया से बात करते हुए तनुज वीरवानी ने बताया 'यह लड़का मेरे से साथ तकरीबन 10 सालों से रह रहा था। यह मेरा स्पॉटबॉय हुआ करता था। मैंने पाया कि मेरे घर से कई चीजें धीरे-धारे गायब हो रही हैं। जो चीजें गायब हुईं थीं, उनमें कई देशों की मुद्राएं थीं, घड़ी और दूसरी महंगी चीजें थीं। हम लंदन गए थे, तो वहां से जो बचे खुचे पाउंड्स थे वो गायब थे। मेरे पर्फ्युम उनके बैग में मिले।'

 

एक्टर ने आगे कहा- 'हम लोग बहुत खुले लोग हैं। हम हर चीज को ताले के अंदर नहीं रखते, लेकिन धीरे-धीरे चीजें नोट हो रही थीं। मेरे पापा ने हमें इस बारे में सतर्क किया था। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई है। पुलिस उसे लेकर गई है। पूछताछ कर रही है।' 

एक्टर ने आगे बताया 'चाहे वह पैसा हो या फिर घड़ी हो, ऐसा नहीं है कि यह चीजें खुद ब खुद गायब हो जाएंगी। जब ये चीजें गायब हुईं तो शक हुआ। उस लड़के के व्यवहार से पता चल रहा था कि सब चीजें ठीक नहीं हैं। मेरे पापा ने इस लड़के को हायर किया था। लेकिन 2-3 सालों में पता नहीं इसे क्या हुआ था। यह लड़का अक्सर मेरे साथ रहता था। इसकी उम्र 20 से 24 साल के बीच में होगी। मैं उसका नाम इसलिए नहीं बता सकता, क्योंकि पुलिस ने मना किया है।'

पुलिस फिलहाल आरोपी की जांच कर रही है। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News