गांव के गांव बाढ़ में डूब गए..पंजाब का हाल देख विक्की कौशल की कांप गई रूह, बोले- जरूरतमंदों के साथ खड़ा हूं

Wednesday, Sep 03, 2025-03:52 PM (IST)

मुंबई. पंजाब राज्य इस वक्त बाढ़ के संकट से जूझ रहा है। नदियां उफान पर हैं और कई गांव पानी में डूब चुके हैं, जिससे लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। ऐसे समय में राज्य सरकार और टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। वहीं, पंजाबी इंडस्ट्री भी इस वक्त बाढ़ पीड़ितों का फुल सपोर्ट कर रही है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने पंजाब में आई भीषण बाढ़ को लेकर गहरी चिंता और संवेदना प्रकट की है। 

 

PunjabKesari


विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लिखा-  मैं उन सभी के लिए दुआ करता हूं जो इस बाढ़ में प्रभावित हुए हैं। गांव के गांव बाढ़ में डूब गए हैं। इसे देखकर वाकई रूह कांप गई है। मैं अपनी तरफ से मदद का पूरा प्रयास कर रहा हूं, जिसे जरूरत होगी हम उनके साथ खड़े हैं।
विक्की का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उनके सपोर्ट के लिए उनका धन्यवाद जता रहे हैं।


वहीं, विक्की कौशल के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री से अन्य कई सेलेब्स भी पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। एक्ट्रेस शहनाज गिल, राज कुंद्रा, सोनू सूद जैसे स्टार्स ने प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाई है।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News