वो गंदी संस्कृति का हिस्सा..विजय सेतुपति पर लगा कास्टिंग काउच का आरोप, महिला बोलीं- बड़ा सीधा बनता फिर रहा है, उसने लड़की को

Wednesday, Jul 30, 2025-04:51 PM (IST)


मुंबई. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति इस वक्त मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक महिला ने एक्टर पर कास्टिंग काउच जैसे आरोप लगाए हैं, जिसके बाद वो खूब चर्चा में आ गए है। तो आइए विस्तार में जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला..
 
 

यह है मामला?
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राम्या मोहन नाम की फीमेल ने विजय सेतुपति और तमिल सिनेमा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वायरल ट्वीट में ये दावा किया गया है- कॉलीवुड में कास्टिंग काउच, ड्रग्स, मानसिक शोषण और कमजोर लोगों के साथ गलत व्यवहार का चलन पुराना है।

PunjabKesari

उन्होंने आगे लिखा- इस गंदी संस्कृति का हिस्सा एक्टर विजय सेतुपति भी हैं। कॉलीवुड में ये सब मजाक नहीं है, मेरी एक परिचत लड़की ही इसका शिकार हुई है, उसे इस गंदगी में धकेला गया है। आज वो रीहेब सेंटर में मौजूद है। विजय ने उसे कारवेन फेवर के लिए 2 लाख और ड्राइव के लिए 50 हजार की रकम ऑफर की थी। उसने सालों तक उसके साथ खिलवाड़ किया और असल जिंदगी में बड़ा सीधा साधा बनता फिरता है। 

PunjabKesari

 

हालांकि, बाद में राम्या मोहन ने इन ट्वीट को डिलीट कर दिया, लेकिन अब पोस्ट के वायरल हुए स्क्रीनशॉट से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। 
  
वहीं, इस पूरे मामले पर विजय सेतुपति या उनकी टीम की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और न हीं कोई पुलिस शिकायत दर्ज हुई है। हालांकि, महिला के इन आरोपों के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐसा एक्टर की छवि खराब करने के लिए भी किया जा सकता है। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News