विशाल ददलानी ने 6 साल बाद इंडियन आइडल को कहा अलविदा, घोषणा कर बोले-मुझे अपना समय वापस चाहिए

Tuesday, Apr 08, 2025-02:52 PM (IST)

मुंबई. मशहूर गायक और संगीतकार विशाल ददलानी ने टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल को लेकर बड़ा फैसला लिया है। छह सीज़न तक इस पैनल में जज रहने के बाद सिंगर ने इस शो को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इंडियन आइडल से अपने रिश्ते के खत्म होने की अनाउंसमेंट की और कहा कि अब वह अपना सारा समय और ऊर्जा दुनिया भर में संगीत बनाने और परफॉर्म करने में लगाना चाहते हैं।

 

विशाल ददलानी की पोस्ट
विशाल ददलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह श्रेया घोषाल और बादशाह के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने  लिखा, "अलविदा, यारो। सीजन 6 में जितना मजा किया, उससे भी ज्यादा याद आएगा। हक से ज्यादा प्यार मिला है, इस शो की वजह से। इसमें शामिल सभी लोगों का हमेशा आभारी हूं। मुझे उम्मीद है कि शो मुझे उतना ही याद करेगा जितना मैं इसे मिस करूंगा।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VISHAL (@vishaldadlani)

विशाल ने बताया शो छोड़ने का कारण
विशाल ददलानी ने इंडियन आइडल से अलग होने का कारण भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, "मैं सच में शो छोड़ रहा हूं, क्योंकि मुझे अपना समय वापस चाहिए। मैं हर साल छह महीने मुंबई में नहीं रह सकता हूं। अब समय आ गया है कि मैं संगीत बनाने, संगीत समारोहों में भाग लेने और कभी भी मेकअप न करने का आनंद लूं। यह 'विशाल और शेखर' का मौसम है।"

 

 

विशाल ने यह भी कहा कि उन्होंने इस शो के साथ बिताए गए समय को बहुत एंजॉय किया और इसने उन्हें बहुत प्यार और सम्मान दिया। हालांकि, अब वह अपने करियर में नए मोड़ की ओर बढ़ना चाहते हैं, जहां वह अपना समय पूरी तरह से संगीत के लिए समर्पित कर सकें।

  
बता दें, रविवार को शो इंडियन आइडल 15 का समापन हुआ, जिसमें 24 वर्षीय मानसी घोष ने ट्रॉफी अपने नाम की। मानसी को ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये नकद पुरस्कार और एक शानदार कार भी इनाम में मिली।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News