सुपरहिट फिल्म दे ये एक्टर रातोंरात बन गया था स्टार, अब एेसी हो गई है हालत

Saturday, Jun 24, 2017-11:25 AM (IST)

मुंबई :बॉलीवुड और टीवी एक्टर विवेक मुश्रान इन दिनों टीवी शो 'एक आस्था ऐसी भी' में नजर आ रहे हैं। भले ही विवेक इन दिनों छोटे परदे पर नजर आ रहे हैं लेकिन एक दौर था जब बॉलीवुड में उनकी स्टारडम चरम पर थी। एक्टिंग के दम पर पहली ही फिल्म 'सौदागर'(1991) से विवेक रातोंरात रात स्टार बन गए थे।

PunjabKesari

पहली ही फिल्म में विवेक को दिलीप कुमार और राज कुमार जैसे एक्टर्स का साथ मिला तो वो स्टारडम भी मिला जिसे किसी भी एक्टर को हासिल करने में सालों लग जाते हैं। पहली फिल्म ना सिर्फ हिट रही बल्कि इस फिल्म में विवेक का 'ईलू ईलू' गाना भी जबरदस्त हिट हुआ था।

PunjabKesari

बता दें कि 9 अगस्त 1969 को यूपी के सोनभद्र जिले में जन्मे विवेक के पास 'सौदागर' करने के बाद फिल्मों की जैसे झड़ी लग गई। एक साल में ही वो दो-दो, तीन-तीन फिल्में करने लगे। लेकिन उन्हें पहली फिल्म जैसी सफलता नहीं मिली। धीरे-धीरे विवेक के स्टारडम में कमी आने लगी। उनकी किस्मत ऐसी पल्टी कि उन्हें लीड रोल तो दूर फिल्मों में काम मिलना भी मुश्किल हो गया। इस दौरान विवेक के बाल भी झड़ने शुरु हो गए और वो पहले से थोड़े मोटे भी हो गए और आखिरकार ये हीरो फिर फिल्मों से गायब हो गया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News