''बीफ और पोर्क के इलावा कुछ भी खा सकता हूं'' जब Salman Khan ने धर्म और खाने पर दिया था बयान

Friday, Feb 07, 2025-02:55 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : सलमान खान बॉलीवुड के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं और उन्होंने अपने 30 साल के करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। उनकी दमदार एक्टिंग ने उन्हें लोगों के दिलों में खास जगह दिलाई है। इसके अलावा, उनके फैंस उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानने के लिए बहुत उत्सुक रहते हैं। इस समय सलमान खान का 2017 में दिया गया एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में सलमान से उनकी डाइट और खाने की पसंद के बारे में सवाल पूछा गया था। इस सवाल का जवाब देते हुए सलमान ने कहा था कि वे बीफ और पोर्क के अलावा कुछ भी खा सकते हैं।

सलमान खान बीफ और पोर्क क्यों नहीं खाते?

सलमान खान ने रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में यह खुलासा किया था कि वे बीफ और पोर्क नहीं खाते। उन्होंने इस सवाल का जवाब देते हुए अपनी धार्मिक मान्यताओं के बारे में भी बात की थी। सलमान ने कहा, 'गाय हमारी माता है, मैं इसे अपनी मां मानता हूं। मेरी मां हिंदू हैं, मेरे पिता मुस्लिम हैं और मेरी दूसरी मां हेलेन क्रिश्चियन हैं। हम भारत के हर धर्म का सम्मान करते हैं। अगर आप दूसरों के धर्म का सम्मान करते हैं, तो वे भी आपके धर्म का आदर करेंगे।'

View this post on Instagram

A post shared by 𝙏𝙖𝙣𝙪𝙨𝙝𝙖 𝙂𝙝𝙤𝙨𝙝 ♡ (@salmantanusha)

सलमान खान का वर्क फ्रंट

सलमान खान इस समय अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगादॉस कर रहे हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना, शरमन जोशी, सत्यराज और अंजिनी धवन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। सलमान खान इस फिल्म में डबल रोल निभाते हुए नजर आएंगे।

सलमान को उनकी आखिरी फिल्म 'बेबी जॉन' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक कैमियो रोल निभाया था। यह फिल्म वरुण धवन के साथ थी।

 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News